- पेन और पेंसिल केंद्र पर ही मिलेगी, डेढ़ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में पांच केंद्रों पर रविवार को 3293 अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में भाग लेंगे। केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। पेन और पेंसिल भी केंद्र पर ही मिलेगा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा चलेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सवालों को हल करने के लिए एक घंटा पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जिला समन्वयक डॉ. विभा तलवार ने बताया कि एक क्लास में 24 परीक्षार्थी बैठेंगे और दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। सेंटर पर परीक्षा की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्र पर जैमर भी लगाए गए हैं। ऐसे में कोई भी इंटरनेट सेवाएं चालू नहीं रहेंगी। मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
उन्होंने बताया कि झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, मदर सीता पब्लिक स्कूल, सन इंटरनेशनल, शीयरवुड और माउंट लिट्रा जी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर 3293 परीक्षार्थी नीट में भाग लेंगे। पेन और पेंसिल केंद्र पर ही मिलेंगे। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कि कैलकुलेटर, ब्लूटूथ पर प्रतिबंध है।
-
छात्रों को ये लाना होगा
- आईडी कार्ड
- फोटो युक्त प्रवेश पत्र
- पारदर्शी पानी की बोतल
- एक फोटो