प्रेमनगर के सुम्मेर नगर में रहने वाले रमेश पिछले कुछ समय से परिवार के साथ महाराष्ट्र के अमरावती में रह रहे थे। यहां उनका बेटा राजा श्रीवास (35) अकेला रहता था। वह यहां रहकर खातीबाबा पर रहने वाले एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की रात वह खड़े ट्रैक्टर की सीट पर बैठकर शराब पी रहा था। रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे शराब के नशे में धुत होकर राजा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीट से गिर गया।
उसकी गर्दन गियर लीवर और स्टीयरिंग के बीच में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। बता दें कि मृतक के पिता रमेश होली पर बुधवार को झांसी आए थे। स्टेशन पर आते ही उन्हें फोन पर बेटे के मरने की जानकारी मिली। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन भी है।