नाबालिग छात्र से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पॉलीटेक्निक के छात्रों पर एनएसए लगेगा।
- फोटो : ???? ????
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्रों पर लगेगा एनएसए
झांसी। पॉलीटेक्निक में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस-प्रशासन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रहा। हाथरस कांड में हुई किरकिरी के बाद अफसर हर वो कदम उठा रहे हैं जिससे किसी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रह जाए। इस क्रम में जिलाधिकारी और एसएसपी ने आपसी विमर्श कर आरोपी सभी आठ छात्रों पर एनएसए लगाए जाने की संभावना व्यक्त की है। इस संबंध में निर्णय विवेचना के बाद लिया जाएगा। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा है कि विवेचना के बाद सामूहिक दुष्कर्म के सभी आठों आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।