झांसी। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान गाया। वहीं बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में कैंटोनमेंट बोर्ड के कमांडिंग अफसर कर्नल नीरज तुली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। रावतपुरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में रिटायर्ड कर्नल जगदीश शर्मा, नीलम तोमर, डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह, कस्तूरबा गांधी स्कूल प्रेमनगर में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र हास्पिटल एंड नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सचिव डॉ. आरआर सिंह, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. अंकित सिंह, महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में जय सिंह सेंगर, गुरुदेव पटसारिया, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुसाईंपुरा में प्रबंधक रामतीर्थ सिंघल, प्रधानाचार्य अंजना सारस्वत, मदरसा इकरा एकेडमी अरेबिक कॉलेज में प्रबंधिका नसरीन बानो, इकरा अकेडमी इंटर कॉलेज में प्रबंधक हाजी अजीज अहमद, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी, एनआर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं जीसस क्राइस्ट स्कूल में प्रधानाचार्य कमला राय, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुंदरलाल चौधरी, प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना, शिक्षक इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अजीज फातिमा अरेबिक कॉलेज में प्रबंधक एमए मंसूरी, मदरसा फिरदौस अरेबिक निस्वां कॉलेज में प्रबंधक मोहम्मद सगीर, सरस्वती विजेल इंटर कॉलेज में प्रकाश सिंह, प्रबंधक संतोष दुबे, प्रधानाचार्य चंचल परिहार, रामलखन सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में पार्षद राखी नीतेंद्र परिहार, श्याम लाल, अनंतराम राजपाली, मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद सराय में प्रधानाचार्य सुहेल अरशद, शहर काजी मौलाना मोहम्मद हाशित साहब, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेंकेंडरी स्कूल में प्रबंधक अंजू शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, एसबी इंटर कॉलेज में प्रबंधक महेश यादव, पार्षद महेंद्र ग्वाला, संतोष सोनी, मां भारती सरस्वती ज्ञान मंदिर नंदनपुरा में हुकुम सिंह प्रजापति, पार्षद आशीष तिवारी, प्रबंधक जगदीश प्रजापति, डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चेयरमैन डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. अविनाश पस्तोर, कुंवरी व्यास राम पब्लिक स्कूल में प्रणय श्रीवास्तव, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, प्रबंधक पंचरतन राम, कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंपा भास्कर, भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में एमएलसी रमा निरंजन, डॉ. राकेश निरंजन, पवन सरावगी, रामकेश विजय, आनंद शिवहरे, सुरेश बाबू पुरोहित, जालिम सिंह, मनोज अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, सेंट स्टीफन ग्लोबल स्कूल में चेयरमैन बैंजमिन जैकब, फादर फेडरिक मेन्डोज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजकीय पॉलिटेक्निक में एनसीसी ऑफिसर अरविंद कुमार के नेतृत्व में परेड निकाली गई। जनक इंटर कालेज में सिद्धांत, अनुज, अंजलि, वीरांगना झलकारी इंटर काॅलेज खुशीपुरा में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान, उप प्रधानाचार्य धनकुमारी गुरुंग, एमएस राजपूत इंटर काॅलेज में प्रबंधक अरुण सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सियाराम शरण चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह, ऋषभ सिंह, रोहन सिंह, संदीप साहू मौजूद रहे।
-
बुजर्गों का किया सम्मान
झांसी। सन्फ्रान अशोक सिटी में गणतंत्र दिवस पर बुजर्गाें का सम्मान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर बीके जैन, चतुर्भुज राय, धर्मेंद्र यादव, डॉ. हरीश चंद्रा, कृष्ण बिहारी नायक, केपी श्रीवास्तव, शिवराम पाठक, हंसराज बौद्ध, राजेश जैन, प्रवीण अग्रवाल, जेपी गोस्वामी, पुनीत अग्रवाल, अरुण पाठक, प्रतिमा पांडेय, प्रशांत रिछारिया, ऋतुराज दुबे मौजूद रहे।