फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पोर्टल पर गलत फीड कर दिए नाम, किसानों को नहीं मिल रहा ''''सम्मान''''

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिले के सैकड़ों किसानों को लाभ ही नहीं मिल रहा है। गलत डाटा फीडिंग के चलते सम्मान निधि से वंचित किसान दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
कर्मचारियों ने किसी का नाम तो किसी की जमीन का पता और किसी बैंक खाता नंबर गलत फीड कर दिया है। इससे किसानों के खातों में निधि का पैसा नहीं पहुंच रहा है। किसान कई बार अधिकारियों के चक्कर काटकर थक गए हैं, लेकिन आज तक डाटा में सुधार नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर जो सुधार कराए गए, लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति तक सीमित रह गए।
विज्ञापन

000
फोटो-41
कागजात देने के बाद भी मुझे सम्मान निधि आज तक नहीं मिली है। अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हर बार आश्वासन ही मिलता रहा। - प्यारेलाल, गांव गुमची।

सम्मान निधि की चार किस्तें खाते में आई, लेकिन बाद में जमीन नाराहट क्षेत्र में फीड कर दी गई। इसके बाद किस्त बंद हो गई। कई बार कागज दिए, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। - निहाल सिंह, गांव समोगर

जिला कृषि कार्यालय में कई बार कागज जमा किए हैंं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज तक कोई किस्त नहीं आई है। - दुष्यंत, ग्राम समोगर।

मेरी जमीन का ब्योरा नाराहट दिखाया गया है। इस वजह से मेरी किस्त रुक गई है। मैनें सभी जगह पर कागजात दे दिए हैं, कोई काम नहीं हुआ है। - अनिल कुमार, ग्राम समोगर।
विज्ञापन


इस संबंध कुछ शिकायतें मिली हैं। संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द संशोधन कराकर किसानों को सम्मान निधि दिलवाई जाएगी। - अभिमन्यु कुमार, उपजिलाधिकारी महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें