फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर चार्ज वसूलने के बावजूद नहीं दी जा रही रसीद, महापौर तक पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर चार्ज वसूलने के बावजूद नहीं दी जा रही रसीद, महापौर तक पहुंची शिकायत
विज्ञापन

झांसी। कूड़े के एवज में वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पार्षदों का आरोप है कि यूजर चार्ज वसूलने के बावजूद इसकी रसीद नहीं दी जा रही। हर महीने लाखों रुपये की गड़बड़ी हो रही है। शुक्रवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल तक यह शिकायत पहुंच गई।
एजी इंवायरो इंफ्रा कंपनी महानगर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम कर रही है। कूड़ा उठाने के साथ कंपनी को ही यूजर चार्ज भी वसूलना होता है। हालांकि कंपनी पिछले काफी समय से कम यूजर चार्ज वसूली की शिकायत निगम प्रशासन से करती रही है। शुक्रवार को भाजपा पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा, विद्या द्विवेदी समेत अन्य पार्षदों ने महापौर से वसूली में गड़बड़ी की शिकायत की। पार्षदों ने लाखों रुपये के गोलमाल का आरोप लगाया। कहा, प्रति दुकानदार व्यावसायिक दर के मुताबिक 250 रुपये के हिसाब से वसूली होनी चाहिए लेकिन, कंपनी कर्मचारी 180-200 रुपये की वसूली करके रसीद नहीं देते। अन्य व्यावसायिक इलाकों में भी पार्षदों ने जांच कराने की मांग की। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने इसे गंभीर प्रकरण मानते हुए जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महानगर से पर्याप्त यूजर चार्ज न मिलने की वजह से ही पिछली बार घरों से कूड़ा उठान का काम ठप पड़ गया था। इस बार भी करार के मुताबिक कंपनी के पर्याप्त यूजर चार्ज न मिलने पर इसकी भरपाई नगर निगम को करना होगा। जून महीने के आंकड़ों के मुताबिक महानगर से सिर्फ पचास फीसदी भवन स्वामियों ने ही यूजर चार्ज चुकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें