फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका एवं नगर पंचायतों को मिली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका एवं नगर पंचायतों को मिली रकम पंचम वित्त आयोग के जरिए बजट आवंटित   झांसी। कोविड महामारी के बीच राज्य सरकार ने पंचम वित्त आयोग की संस्तुतियों के मुताबिक नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए धनराशि जारी कर दी। झांसी की सभी नगरपालिकाओं समेत सातों नगर पंचायतों को कुल करीब पांच करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इन पैसों से निकाय अपनी जरूरत के तमाम कार्य करा सकेंगे। स्थानीय निकाय निदेशक डा.काजल की ओर से इस संबंध में 17 जुलाई को शासनादेश जारी कर दिया गया। शासनादेश के मुताबिक नगर पालिकाओं में बरूआसागर को 2743043 रुपये, चिरगांव नगर पालिका को 1703855, गुरसराय पालिका को 2808167, मऊरानीपुर पालिका को 6086025, समधर पालिका को 2533927 रुपये दिए गए हैं। इसी तरह सभी सात नगर पंचायतों को भी बजट आवंटित किया गया है। इसमें एरच नगर पंचायत को 1014510 रुपये, बड़ागांव नगर पंचायत को 1024399 रुपये, गरौठा नगर पंचायत को 1189706 रुपये, कटेरा नगर पंचायत को 771024, मोंठ को 1418340, रानीपुर को 1872061 एवं टोड़ीफतेहपुर नगर पंचायत को 1291762 रुपये जारी किए गए हैं। इन पैसों से नगर निकाय अपने सामान्य काम काज निपटा सकेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें