फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में नौ अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के बढ़ते प्रभाव से नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों समेत नौ लोग संक्रमित हो गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। नाली, सड़क, सफाई समेत जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए महानगरवासी नगर निगम कार्यालय जाते हैं। इन दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। यही वजह है कि नगर निगम में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। विभाग के एक अधिकारी समेत नौ कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस कारण वह दफ्तर नहीं आ रहे हैं। इसमें तीन कर्मचारी गृहकर विभाग के हैं। कर्मचारियों से संबंधित गृहकर की समस्याएं हों या फिर आईटी सेक्टर की समस्याएं, इनके समाधान में समय लग रहा है। आईटी विभाग के तीन कर्मचारी संक्रमित हैं। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कमांड सेंटर और कर विभाग से एक- एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गया है। महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें