सिंगर्रा गांव में कब्जा हटवाती निगम की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को सिंगर्रा गांव में तीन जगहों पर नौ एकड़ जमीन की नाप कराई। इस दौरान काफी जमीन पर कब्जा होने के चलते जेसीबी के जरिए गड्ढे खुदवाए गए। साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन अधिकारियों के आगे उनकी एक न चली। नौ एकड़ जमीन पर नगर निगम पौधरोपण कराएगा। इस मौके पर प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, जेई रईस उज्जमां, केपी सिंह, प्रवर्तन दल के कमलेश मिश्रा, हवलदार मनोज, विक्रम, नीरज, वीरेंद्र, सुदेश सिंह, तेजकरन मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।