फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल कम करने में जुटा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम इन दिनों खर्च में कटौती पर जोर दे रहा है। हर महीने निगम को करीब 6.50 लाख रुपये बिजली बिल देना पड़ता है। इसमें कटौती की कवायद की जा रही है। नगर आयुक्त ने अफसरों को अनावश्यक लाइटों और एसी न चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम बिजली उपभोग के एवज में हर महीने लाखों रुपये का बिजली बिल अदा करता है। कोरोना संक्रमण काल में नगर निगम हर खर्च में कटौती कर रहा है। शासन की ओर से नगर निगम से बजट भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बिजली के बिल में भी कटौती करने के लिए नगर आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा गया कि वे अनावश्यक बिजली का उपभोग न करें। साथ ही एसी चलाने के लिए भी मनाही की गई है। बताया जाता है कि नगर निगम ने सोलर प्लांट से भी बिजली का उपभोग करने की कवायद शुरू कर दी है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि बिजली बिल में कटौती करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनावश्यक बिजली के प्रयोग को लेकर पहले भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें