नगर निगम में बजट को लेकर अटकी कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को फिर से शुरू होगी इस दौरान बजट के साथ तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक को लेकर अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक बीते बुधवार को शुरू हुई थी। दो दिन चली बैठक में अधिकारी पार्षदों के सवालों के जवाब नहीं दे सके। साथ ही तमाम जिम्मेदार अधिकारियों के गायब रहने के चलते पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया था। इसे लेकर नगर निगम ने कोरोना संक्रमण को वजह बताते हुए बैठक को टाल दिया था। अब मंगलवार को दोपहर दो बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्षद और अधिकारी मिलकर तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही बजट को स्वीकृति दी जा सकती है। बताया जाता है कि पार्षद अधिकारियों से सवालों के जवाब मांगेेंगे। इसे लेकर सोमवार को अधिकारी पार्षदों की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब तैयार करने में लगे रहे।