फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की मंजूरी के बाद नगर निगम में कार्यकारिणी की बोर्ड बैठक 20 मई  को होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट के कार्यों के मंजूरी दी जाएगी। नगर निगम में बजट की बोर्ड बैठक को लेकर कई दिनों से कशमकस चल रही थी। निगम  के अधिकारियों ने लॉकडाउन से पहले 20 मार्च की तिथि तय की थी। लेकिन कोरोना  संक्रमण के चलते बैठक टाल दी गई। इसके बाद पिछले दिनों पार्षदों ने महापौर  को पत्र लिखकर बैठक कराने की मांग की। इसे लेकर महापौर ने अधिकारियों को  फाइल भेजकर बैठक कराने के लिए कहा। लेकिन कई दिनों तक अधिकारी  लॉकडाउन का  हवाला देते हुए टालते रहे। पार्षदों ने फिर से मांग उठाई, तो निगम  अधिकारियों ने 20 मई की तिथि तय करते हुए निगम कार्यकारिणी को प्रस्ताव  भेजा। इस पर निगम कार्यकारिणी और महापौर ने मुहर लगाते हुए बैठक की तैयारी  शुरू कर दी है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि बजट की बैठक 20 मई को  होना निश्चित हुआ है। इसे लेकर कार्यकारिणी सदस्यों और पार्षदों को एजेंडा  भेजने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें