फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नैक का खर्च और बढ़ा, तीन करोड़ पुनरीक्षित बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इसमें नैक समेत चल रहे अन्य कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये पुनरीक्षित बजट मंजूर कर दिया गया है। कई कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए फॉर्मूला तय हुआ। सबसे पहले कार्य परिषद की बैठक में विद्या परिषद और वित्त समिति की बैठक का अनुमोदन हुआ। बताया गया कि वित्त समिति की बैठक में तीन करोड़ रुपये पुनरीक्षित बजट मंजूर हुआ है। जबकि, नैक मूल्यांकन से पहले ही पिछले साल जुलाई में हुई बैठक में बीयू ने नैक आदि पर खर्च के लिए पुनरीक्षित बजट में 42 करोड़ का प्रावधान कर दिया गया था। वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद ने बताया कि जो काम चल रहे हैं, उनके लिए ही बजट में तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। दस साल से अधिक सेवाएं दे चुके एसएफएस शिक्षकों का चार फीसदी मानदेय बढ़ाया गया है। कर्मचारियों की वित्तीय विसंगति दूर करने के लिए फॉर्मूला तय हुआ है। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कार्य परिषद में भूगर्भ विज्ञान विभाग और पुस्तकालय विज्ञान विभाग में हुईं नियुक्तियों की जानकारी दी गई। प्रोबेशन पर तैनात शिक्षक स्थायी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें