फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा नाबालिग छात्र संग कुकर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर विद्यालय के नाबालिग छात्र संग कुकर्म करने का संगीन आरोप लगाया गया है। छात्र ने रोते हुए अपने पिता को प्रधानाचार्य की गंदी हरकतों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रानी महल के पास रहने वाले एक कारोबारी का पुत्र (14) सदर बाजार स्थित एक विद्यालय मेें कक्षा आठ का छात्र है। कारोबारी के मुताबिक प्रधानाचार्य के कहने पर उन्होंने अपने पुत्र को विद्यालय के छात्रावास में शिफ्ट किया था। चार जनवरी को सर्दी की छुट्टी होने पर पुत्र घर लौटा। यहां आने के बाद वह उदास रहने लगा। इसके बाद 16 जनवरी को कारोबारी पिता अपने पुत्र को लेकर दोबारा हॉस्टल पहुंचे लेकिन, पुत्र हॉस्टल जाने को राजी नहीं हुआ। हॉस्टल में रहने के नाम से ही वह रोने लगा। उन्होंने वार्डन से बात की। वार्डन ने समझा- बुझाकर उसे हॉस्टल में रहने को कहा। इसके बाद जब उन्होंने अपने पुत्र को अलग ले जाकर बात की तब उसने प्रधानाचार्य की गंदी हरकतों के बारे में पिता को बताया। पुत्र की बात सुनकर व्यापारी पिता सकते में आ गए। हॉस्टल से पुत्र को लेकर अपने घर आ गए। पिता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है।
सदर बाजार थाने में नहीं सुनी पिता की शिकायत
नाबालिग छात्र के पिता का कहना है सदर बाजार पुलिस को उन्होंने घटना के बारे में बताया लेकिन, पुलिस ने सुनवाई करने के बजाए उनको डांट-डपट कर भगा दिया। पिता का आरोप है कि पुलिस पहले से ही विद्यालय प्रबंधन के प्रभाव में काम कर रही है। इस वजह से उनकी सुनवाई करने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें