फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया दूल्हे का झूठ: सुहागरात के कुछ दिन बाद हुई दुल्हन की मौत, पति ने बताई पुलिस ये कहानी, लेकिन...

Mon, 31 Jul 2023 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में संदिग्ध हालत में हुई नवविवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत नहीं हुई। विवाहिता की जहर से मौत की आशंका है। पति पुलिस से झूठ बोलता रहा। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दुल्हन की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के दो माह बाद हुई नवविवाहिता की मौत की गुत्थी उलझ गई। पति अभी तक विवाहिता की मौत की वजह उसके फांसी लगाने को बता रहा था, लेकिन रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें फांसी से मौत होने की बात नकार दी गई। उसके गले समेत पूरे शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। 
विज्ञापन


ऐसे में जहर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही। पुलिस ने विसरा सुरक्षित करा दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पति समेत ससुराल के अन्य लोग भी शक के घेरे में आ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

चिरगांव के पचार गांव निवासी उमेश अहिरवार की शादी 30 मई 2023 को जालौन निवासी मंगला (20) से हुई थी। 25 दिन पहले ही मंगला ससुराल आई थी। शनिवार दोपहर उमेश ने पुलिस को बताया कि मंगला ने फांसी लगा ली है। वह लोग जब तक उसे उतारकर अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जेपी पाल भी अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मंगला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की बात गलत निकली। 

गले पर फंदे का कोई भी निशान नहीं मिला। जहर से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि विवाहिता की मौत का मामला संदिग्ध है। अभी तक ससुराल के लोग उसके फांसी लगाए जाने की बात कह रहे थे लेकिन, यह बात गलत निकली। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

 
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
मंगला की मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। चाचा जयहिंद ने कहा कि शादी के दिन से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। उधर, मंगला के पति उमेश का कहना था कि मंगला अपने जीजा से बहुत ज्यादा बात करती थी। इसके लिए मना करने पर मंगला नाराज हो गई। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें