फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कोर्ट में हत्यारोपी ने पिया जहरीला पदार्थ, तत्काल लेकर पुलिस पहुंची अस्पताल; परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 23 May 2023 04:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक हत्यारोपी ने पुलिस कस्टडी में जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह सीओ सिटी राजेश राय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
रोहित की मौत के बाद रोता हुआ परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना के चमरौआ निवासी रोहित उर्फ छोटू ने मंगलवार को कचहरी में पेशी पर आने के दौरान पुलिस अभिरक्षा में जहर पी लिया। थोड़ी देर बाद ही उसे उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अभिरक्षा में बंदी की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह सीओ सिटी राजेश राय पुलिस फोर्स के साथ कॉलेज पहुंच गए। 
विज्ञापन


एसएसपी राजेश एस ने भी कचहरी पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का कहना है कि पेशी में आने से पहले छोटू अपने वकील के बस्ते पर गया था। यहां उसे एक युवक ने पानी पिलाया। पानी पीने के बाद ही उसे उल्टियां हुई थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है मामले की छानबीन कराई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें