झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना इलाके में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी और लाश को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ग्राम रेवन में पांच सितंबर को एक महिला की लाश नदी में बोरे में उतराती मिली थी। महिला की शिनाख्त उसके भाई गुरसराय के नारायणपुरा निवासी नन्हे उर्फ अरविंद ने की थी। भाई ने बताया था कि उसकी बहन इंद्रा देवी (42) विधवा हो गई थी। दो साल पहले उसकी दूसरी शादी मऊरानीपुर के ग्राम स्यावरी निवासी राजू उर्फ राजकिशोर से हुई थी।
राजू की भी यह दूसरी शादी थी। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी नैपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद पड़ताल में सामने आया कि पति राजू उर्फ राजकिशोर ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा था।
पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम कुछ जमीन थी। वह जमीन बेचकर कारोबार करने की योजना बना रहा था, परंतु पत्नी इसके लिए राजी नहीं थी।