फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हत्यारोपी भाइयों की जेल से नहीं हो पाई रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कटेरा थाना इलाके में दो माह पहले हुई हत्या के आरोप में बंद दो सगे भाइयों की जेल से रिहाई नहीं हो पाई। सत्र न्यायाधीश पीएन मिश्र की अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पुखरया खिरक निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कटेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उसके भाई महेश (32) की नुकीले पत्थर मार-मारकर हत्या कर कर दी गई है। वारदात को सरसों के खेत में अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाई खेमचंद्र रायकवार व हरीसिंह रायकवार को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नुकीले पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद किए गए थे। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चार चोट पाई गईं थीं। जबकि, मृत्यु का कारण सिर में आई चोट से ब्रेन हेमरेज होना बताया गया था। जेल में बंद आरोपियों की ओर से रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें