फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दीपावली से पहले ही नगर निगम का खजाना खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। त्योहारी सीजन में जब जगह-जगह सड़क-गली, पार्क आदि की मरम्मत एवं निर्माण की जरूरत होती है, तब ऐसे समय में निगम का खजाना खाली हो गया। जनरल फंड तकरीबन पूरा खाली पड़ा है। ऐसे में करीब दो माह तक नगर निगम कोई भी बड़ा काम अपने फंड से कराने की हैसियत में नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम का निर्माण विभाग पूरी तरह जनरल फंड के भरोसे रहता है लेकिन, भारी देनदारियां चुकाने की वजह से निगम का जनरल फंड भी खाली हो चला है। उधर, पांचवें वित्त आयोग में भारी-भरकम कटौती होने से कर्मचारियों को वेतन बांटने में भी जनरल फंड से पैसा मिलाना पड़ रहा। हालात यह हैं कि जनरल फंड में करीब 20-22 लाख रुपये ही बचे हैं। ऐसे में छोटे-मोटे पैच कराना भी नगर निगम के लिए भारी है। नए काम कराने के लिए नगर निगम को पंद्रहवें वित्त आयोग या शासन से मिलने वाले विशेष अनुदान के ही सहारे रहना पड़ रहा है। पैच समेत अन्य काम न कराए जाने से पार्षदों में भी रोष है। पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिलकर रोष भी जताया है। उधर, अधिशासी अभियंता एमके सिंह का कहना है कि वार्डों में काम प्रभावित न हो इसके लिए शासन के पास विशेष कार्ययोजना भेजी जा रही है। मंजूर होने पर इसके जरिए काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें