फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अवैध निर्माण पर चली नगर निगम की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अतिक्रमण से संकरे हो चुके पुराने शहर के रास्तों को उनका मूल स्वरूप लौटाने के लिए नगर निगम का अमला बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर पड़ा। राई के ताजिये से उनाव गेट तक अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। इसके तहत बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाया गया।
अतिक्रमण महानगर की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से तमाम कोशिशों के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। पुराने शहर के बाजारों में कमोवेश दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है, इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बावजूद इसके अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को राई के ताजिये से उनाव गेट तक का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान जेसीबी से दुकानों के दासे तोड़ दिए गए और लोगों के घर के बाहर बने रैंप, सीढ़ी आदि को भी ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से अमिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कई स्थानों पर निगम की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन अफसरों की सख्ती के चलते लोगों की एक नहीं चली। टीम का रुख देखकर लोग अपनी दुकानों के बाहर रखे सामानों को आनन-फानन समेटते नजर आए। इससे संकरी दिखाई देने वाली सड़कें चौड़ी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा तोड़ा तो उसका भी तोड़ो
नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। इस दरम्यान देखने में आया कि जिन लोगों को अतिक्रमण हटा दिया गया था, वे लोग निगम की टीम के साथ अपने आसपास का अतिक्रमण हटवाते नजर आए। ज्यादातर यह कहते नजर आए कि उनका अतिक्रमण हटा दिया है तो अब पड़ोसी का भी हटाओ।

फोटो
अतिक्रमण शहर की एक बड़ी समस्या है। इसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बेहतर होगा कि लोग खुद अपना अतिक्रमण हटा लें। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें