फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर में नगर निगम बनाएगा बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने नगर निगम से मांगा प्रस्ताव, जमीन की तलाश शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर में नगर निगम बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। यहां पर 200 से 300 दुकानें होंगी। शासन ने नगर निगम से प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है। अब नगर निगम ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। निगम प्रशासन का कहना है कि जैसे ही जमीन तय हो जाएगी, शासन से बजट की मांग की जाएगी।
महानगर में कोई बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं है। मगर अब बड़े शहरों की तर्ज पर निगम ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने के बाद एक ही स्थान पर लोग तरह-तरह की वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। शहर में नगर निगम की कई प्रमुख स्थानों पर भूमि है। निगम प्रशासन बिजौली में एबीसी सेंटर और एफएसटीपी के आसपास की जमीन देख चुका है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को कॉम्प्लेक्स के लिए अन्य स्थानों पर उपयुक्त जमीन तलाशने के भी निर्देश दे दिए हैं। बताया गया कि जल्द ही जमीन तय करके प्रस्ताव बनाकर शासन हो भेजा जाएगा और निर्माण के लिए बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन



कम से कम दो मंजिला बनेगा : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल के अलावा कम से कम दो मंजिला बनाया जाएगा। यहां पर एक साथ दो सौ से तीन सौ दुकानें होंगी। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इसकी डिजाइन तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें