फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रदेश में अव्वल रहा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर आईं शिकायतों का समय पर निस्तारण करने पर झांसी नगर निगम प्रदेश में सभी नगर निगमों में अव्वल रहा है। महापौर बिहारी लाल आर्य और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने भी सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

शासन द्वारा संचालित जनमानस की शिकायतों का निस्तारण जनसुनवाई पोर्टल द्वारा किया जाता है। नगर निगम में सितंबर में आईजीआरएस पोर्टल से 468 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनका समय से निस्तारण किया गया। नागरिकों द्वारा दिए गए फीडबैक और समय से शिकायतों के निस्तारण के आधार पर सितंबर की रैंकिंग में झांसी नगर निगम को प्रदेश के 17 नगर निगमों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने भविष्य में प्राप्त शिकायतों का अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें