फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम: कार्यकारिणी चुनाव में एमएलसी के वोट डालने पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक नहीं हुई है शपथ, जल्द होना है कार्यकारिणी चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में नवनिर्वाचित एमएलसी रामतीर्थ सिंघल के वोट डालने को लेकर संशय बना हुआ है। अब तक एमएलसी की शपथ नहीं हुई है। नगर निगम के अधिकारी भी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। जल्द ही कार्यकारिणी का चुनाव भी होना है।
बीती 14 मार्च को प्रदेश में विधान परिषद के 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इसमें झांसी के पूर्व मेयर रामतीर्थ सिंघल भी शामिल थे। रामतीर्थ के एमएलसी निर्वाचित होने के तीन महीने बाद भी अब तक शपथ नहीं हो सकी है। अब जल्द ही नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव भी होना है। पहले नगर निगम ने 10 जून को लॉटरी पद्धति से छह सदस्यों को सेवानिवृत्त करने के लिए बैठक बुलाई थी। मगर कार्यकारिणी सदस्यों के विरोध के चलते बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही बैठक कराकर चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। चूंकि, नवनिर्वाचित एमएलसी रामतीर्थ भी नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ही मतदाता हैं। ऐसे में वो भी नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में मतदान कर सकते हैं। चूंकि, उन्होंने अब तक शपथ नहीं ली है, ऐसे में वो वोट डाल सकेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में नगर निगम के अधिकारी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि छह मई से उनका कार्यकाल शुरू हो गया है। शपथ की व्यवस्था सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए है। बाकी, सभी कार्य कर सकते हैं, जो विधायक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी शपथ भी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें