फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच साल में 83 करोड़ रुपये बढ़ गई सांसद की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों के पास है एक-एक ट्रक, एक कार भी है अनुराग के पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा और उनकी पत्नी के पास दो अरब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। दोनों के पास एक-एक ट्रक है, जबकि अनुराग के पास एक कार भी है। पिछले पांच साल के दौरान सांसद की संपत्ति में 83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
भाजपा प्रत्याशी और सांसद अनुराग शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया। इसके अनुसार सांसद अनुराग और पत्नी पूनम के पास 2.05 अरब रुपये की संपत्ति है। इसमें अनुराग के पास 63.79 करोड़ की चल और 83.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि, पत्नी के पास 25.34 करोड़ रुपये की चल और 33.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। अनुराग के पास नकद 7.55 लाख व पत्नी के पास 6.62 लाख रुपये हैं। अनुराग के पास 2013 मॉडल की एक कार और 2019 माॅडल का ट्रक है, जबकि पत्नी के पास 2021 मॉडल का एक ट्रक है। अनुराग के पास 2.87 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण और 4.68 लाख की चांदी की वस्तुएं हैं। उनकी पत्नी के पास 1.98 करोड़ के स्वर्णाभूषण और 42.14 लाख मूल्य की चांदी की वस्तुएं हैं। अनुराग ने विभिन्न कंपनियों में 47.49 करोड़ और पत्नी ने 19.05 करोड़ रुपये निवेश कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने अपनी और पत्नी की चल-अचल संपत्ति 1.22 अरब रुपये बताई थी। पिछले पांच सालों के दरम्यान उनकी संपत्ति में लगभग 83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें