फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हिमाचल में हो रही बारिश से लड़खड़ाई ट्रेनों की चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत से आने वाली कई ट्रेनों का बदला गया रास्ता
विज्ञापन

- घंटाें की देरी से झांसी पहुंची ट्रेनें, यात्री होते रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। रेलवे ने उत्तर भारत जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, तो कई ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। मंगलवार को पंजाब और हिमाचल की ओर से आने वालीं कई ट्रेनें घंटों लेट हुईं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
ट्रेन नंबर 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चंडीगढ़ की जगह हजरत निजामुद्दीन से रवाना किया गया। यह ट्रेन आधा घंटे की देरी से झांसी आई। वहीं ट्रेन संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भी लुधियाना जंक्शन की जगह हजरत निजामुद्दीन से बिलासपुर के लिए रवाना किया गया किया। यह ट्रेन एक घंटे की देरी से दोपहर 1.50 बजे झांसी आई। वहीं ट्रेन संख्या 12716 सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर की जगह नई दिल्ली से रवाना होकर डेढ़ घंटे की देरी से झांसी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18478 उत्कल एक्सप्रेस 2.50 घंटा, 12190 महाकौशल एक्सप्रेस चार घंटे, 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 14624 पातालकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 11842 झेलम एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 12808 समता एक्सप्रेस एक घंटा, 12442 बिलासपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, 12650 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक घंटा, 12270 चेन्नई दूरंतो एक्सप्रेस सात घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें