फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोटरसाइकिल गिरोह का भंडाफोड़, 9 वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उनकी निशानदेही पर आठ मोटर साइकिल समेत एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपी भी गिरफ्तार किए। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि रविवार को दो आरोपियों के बारे में मालूम चलने पर पुलिस ने उनको घेरकर पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम जितेंद्र अहिरवार निवासी कोछाभांवर एवं अभिषेक वाल्मिकी निवासी सागर गेट पानी की टंकी के पास का बताया। उनकी निशानदेही पर एक मकान से चोरी हुई बाइकों का जखीरा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन कोतवाली इलाके से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें