फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला ने दो साल की बिटिया को प्लेटफार्म पर बेदर्दी से पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने अपनी दो साल की मासूम बेटी पर ही गुस्सा निकालते हुए उसे प्लेटफार्म पर उठाकर पटक दिया। इसके बाद बेदर्दी से उसकी पिटाई करने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ कर्मी भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने मां के हाथ से बच्ची को लेकर उसका बचाव किया। इसके बाद उसे समझा-बुझाकर दतिया स्थित मायके रवाना किया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कौशिक के मुताबिक दतिया निवासी रीना का विवाह पड़ोस में रहने वाले पवन संग हुआ था। करीब छह माह पहले पति ने मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से उसका जीविकोपार्जन मुश्किल हो गया। वह बच्ची का लालन-पालन नहीं कर पा रही है। मंगलवार को वह झांसी आई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली एंड पर बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान बच्ची ने परेशान होकर रोना शुरू कर दिया। नाराज रीना ने बच्ची की पिटाई शुरू कर दी। यात्रियों की सूचना पर उपनिरीक्षक सतीश लाठर समेत महिला आरक्षक प्रिया सिंह मौके पर पहुंची। महिला को समझा बुझाकर इटावा-झांसी पैसेंजर से दतिया के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें