फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां ने फर्जीवाड़ा करने पर पुत्र के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबीना। सुभाष मार्ग निवासी ऊषा अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर अपने पुत्र श्याम गोयल समेत तीन अज्ञात के खिलाफ बबीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऊषा ने पुलिस को बताया उनके पुत्र ने झांसी के एक वकील के साथ साजिश रचते हुए बबीना थाने में उनके नाम पंजीकृत वाहन को दर्शाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने कमीशन के लालच में अदालत में क्लेम दाखिल किया। छानबीन के दौरान विवेचक ने पूरा मामला फर्जी पाया। विवेचक की जांच के बाद क्लेम का दावा वापस ले लिया। फर्जीवाड़े का पता चलने पर ऊषा ने पुत्र श्याम गोयल के खिलाफ बबीना में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर श्याम समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें