फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी के जन्म के बाद मां की मौत, परिजनों ने किया हंगामा्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक नर्सिंग होम में बेटी को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पति का कहना है पत्नी की मौत के बाद भी अस्पताल में भर्ती रखा गया। शव देने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मध्य प्रदेश के भिंड के बड़ागांव निवासी भारत सिंह के मुताबिक पत्नी अंजलि को प्रसव पीड़ा होने पर वह शनिवार को उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नर्सिंग होम पहुंचे। यहां अंजलि ने बेटी को जन्म दिया। कुछ घंटे बाद अंजलि की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति भारत का आरोप है अस्पतालकर्मियों की लापरवाही से पत्नी की मौत हुई। इसके बाद भी उसे भर्ती रखकर 20 हजार रुपए ले लिए गए। नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी साजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है लेकिन, अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें