टोड़ी फतेहपुर। ग्राम लिधौरा निवासी सीमा देवी नापित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि तीन अक्तूबर को करीब दस बजे वह अपने खेत पर तिली कटवाने के लिए मजदूर लेकर पहुंची थी। वहां देखा कि खेत में ग्राम लिधौरा निवासी भज्जू उर्फ करन यादव अपनी भैसों को चरा रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा। कुछ समय बाद भज्जू का लड़का दीपू यादव मेरे घर पर आया और दरवाजे में लातें मारने लगा। दरवाजा खोलने पर आरोपी ने उसके व बेटे सतीश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद