मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारी में शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते स्कूल जा रही तीन बहनों और उनकी मां के साथ मारपीट व अभद्रता हुई। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार व मेडिकल परीक्षण हुआ। छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल जाते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की, हाथ पकड़े और बाल खींचे। परिजनों के अनुसार, पिता के पूर्व विवाद की रंजिश में उनकी गैरमौजूदगी में बच्चियों को निशाना बनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. रामपाल ने प्रहलाद की पत्नी व बच्चियों सहित चार-पांच घायलों के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि की। अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद