फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शोरूम के बेसमेंट में खड़े 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन भी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीआर ट्रेडर्स एवं वैल्यू प्लस के बेसमेंट में गाड़ियां खड़ी होती थीं। यहां न सिर्फ शो रूम में खरीदी करने आने वाले लोगों की गाड़ियां खड़ी होती थीं बल्कि आसपास के लोग भी अपने वाहन खड़े करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगते ही शोरूम में भगदड़ मच गई। आग तेजी से फैलते हुए बाहर तक फैल गई। दुकान के बाहर तीन मोटर साइकिल, एक बुलेट समेत पांच स्कूटी खड़ी थीं। यह सभी वाहन आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गए। वहीं, कुछ देर मेंं आग बेसमेंट तक जा पहुंची। आग ने पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। यूनाइडेट फाइनेंस एवं इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी भी बेसमेंट में अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। कंपनी में तीस से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनकी सबकी गाड़ियां यहां खड़ी थी। बीआर ट्रेडर्स में सोमवार को बंदी के चलते पचास फीसदी स्टॉफ ही आया था। इनके बीस कर्मचारियों की गाड़ियां वहां खड़ी थीं। आसपास के लोगों की भी पंद्रह-बीस दो पहिया वाहन खडे थे। इसी तरह बगल के शोरूम में खेल की दुकान के पास खड़े वाहन भी अग्निकांड में जलकर स्वाहा हो गए। जलने वाली गाड़ियों की संख्या 100 से ऊपर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें