फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ-समथर मुख्य मार्ग जर्जर, गड्ढा मुक्त करने के निर्देश बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ /लावन। पंद्रह किलोमीटर लंबा मोंठ-समथर मुख्य मार्ग बहुत खराब हालत में है, जो कई गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ता है। पांच साल पहले जैसी स्थिति फिर से बन गई है। वाहन चालकों को टायर पंचर और उखड़ी गिट्टी से चोटिल होने की परेशानी होती है। पिछले हफ्ते बसोवई के पास गड्ढे में गिरी मोटरसाइकिल से एक महिला की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने गड्ढे भरने के लिए तारकोल की जगह डस्ट का इस्तेमाल किया है। इससे धूल उड़ती है, गिट्टी उखड़कर फैल जाती है, जिससे दुपहिया वाहन सवार घायल हो रहे हैं। धान कटाई के बाद सैकड़ों ट्रैक्टरों के आने-जाने से लंबे जाम व दुर्घटनाओं की आशंका है। सड़क की मरम्मत न होने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें