अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी सुधा सिंह की अगुवाई में दंगा एवं बलवा से निपटने के लिए मॉक डि्रल हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा और बलवा से निपटने एवं नियंत्रण के तरीके बताए गए। एसएसपी ने भी एंटी राइड गन चलाकर पुलिसकर्मियों को उसके इस्तेमाल के तरीके समझाए। उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी आरए गोपीनाथ सोनी समेत अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।