फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश पुलिस चौकी के सामने से ही छीन ले गए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली के आशिक चौराहा निवासी रिजवान बृहस्पतिवार की देर रात मानिक चौक की तरफ से घर लौट रहा था। अभी वह खंडेराव गेट चौकी से कुछ कदम आगे निकले थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग निकले। शोर मचाते हुए रिजवान ने पीछा भी किया, लेकिन जब तक बदमाश तेजी के साथ बीकेडी चौराहा की तरफ भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार को पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं आ सका। पीड़ित भी एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिन भर कोतवाली के चक्कर लगाता रहा। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें