फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर घर जाकर बिजली का बिल जमा करेगी मोबाइल कैश वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। बकाया राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिसके तहत मोबाइल कैश वैन शहरी क्षेत्र के अलावा दूरदराज के इलाकों में घर-घर जाकर बिजली का बिल जमा करेगी। अप्रैल माह में शुरूआत कर दी जाएगी। कैश वैन के संचालन की जिम्मेदारी सरल ई-कॉमर्स कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से बिजली का बिल जमा करने की व्यवस्था विभाग के काउंटर के साथ ही ऑनलाइन की गई है। लेकिन समय का अभाव होने के साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने पर उपभोक्ताओं के बिजली का बिल महीने दर दर महीना बढ़ता रहता है। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए मोबाइल कैश वैन की शुरूआत की जा रही है। कंपनी की ओर से रिमोेट एरिया व समाधान शिविरों में भी बिल जमा किया जाएगा। मोबाइल कैश वैन जिस क्षेत्र में जाएगी उसकी जानकारी एक दो दिन पहले ही कॉल अथवा मेसेज के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाएगी। कैश वैन पर यूपीआई, आइएमपीएस, क्यूआर कोड समेत ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भी बिल को जमा करने की सुविधा होगी। शुरूआत में शहरी क्षेत्र में बीस व ग्रामीण क्षेत्रों में पंद्रह मोबाइल कैश वैनों का संचालन होगा। अधीक्षण अभियंता (शहरी) चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली का बिल जमा कराने के साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए मोबाइल कैश वैन की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अगले माह से व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें