फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: भाजपा के बाबूलाल तिवारी 360 वोटों से आगे, सुरेश कुमार त्रिपाठी से टक्कर, तीसरे नंबर पर सपा

Thu, 02 Feb 2023 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मतगणना की प्रक्रिया देर रात तक पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी तब संभव होगा जब प्रथम वरीयता के वोटों के हिसाब से परिणाम तय हो जाएगा। यदि द्वितीय वरीयता से वोटों की गिनती की जरूरत पड़ी तो परिणाम शुक्रवार की सुबह ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
मतगणना जारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद - झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में जारी है, जिसमें भाजपा के डा. बाबूलाल तिवारी 360 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें निर्दलीय सुरेश कुमार त्रिपाठी से कड़ी टक्कर मिल रही है। जबकि, सपा तीसरे स्थान पर बनी हुई है। परिणाम देर रात तक आने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में क्षेत्र के दस जनपद प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी व ललितपुर के 34,495 मतदाताओं में से 26,169 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। यहां पहले सभी जनपदों से आए मतपत्रों की 50-50 की गड्डियां बनाईं गईं। इसके बाद इन सभी गड्डियों को एक साथ मिला दिया गया। मतदान के लिए 14 टेबल लगाई गईं थीं। पहले चक्र में सभी टेबलों पर पांच-पांच सौ मतपत्र पहुंचाए गए। यह प्रक्रिया दोपहर तक चलती रही। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। शाम सात बजे तक दो चक्रों में 14,000 वोटों की गिनती पूरी कर ली गई, जिसमें भाजपा के डॉ. बाबूलाल तिवारी को 4534, सुरेश कुमार त्रिपाठी को 4174 व सपा के डा. एसपी सिंह पटेल को 2763 वोट हासिल हुए। इसके अलावा अशोक कुमार राठौर को 233, इमरान अहमद को 339, उपेंद्र कुमार वर्मा को 295, जगदीश प्रसाद व्यास को 83,  प्रेमचंद्र यादव को 46, लालमणि द्विवेदी को 830 व डॉ. हरिओम बादल को 79 वोट हासिल हुए। जबकि, 624 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

 

मतगणना की प्रक्रिया देर रात तक पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी तब संभव होगा जब प्रथम वरीयता के वोटों के हिसाब से परिणाम तय हो जाएगा। यदि द्वितीय वरीयता से वोटों की गिनती की जरूरत पड़ी तो परिणाम शुक्रवार की सुबह ही सामने आ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें