फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा है विधायक का भाई, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 28 Sep 2023 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विधायक डा. रश्मि आर्या के भाई अंकित वर्मा और ग्वालियर निवासी सोनम सिंह की शादी जुलाई 2015 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनके एक बेटी भी है। दो दिन पहले सोनम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति उसे जान से मारने की फिराक में है और इसके लिए वह अवैध पिस्टल रखे हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर की विधायक डा. रश्मि आर्या के भाई पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। यहां तक कि उससे जान का खतरा भी बना हुआ है। शिकायत के बाद भी विधायक ध्यान नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन

विधायक डा. रश्मि आर्या के भाई अंकित वर्मा और ग्वालियर निवासी सोनम सिंह की शादी जुलाई 2015 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनके एक बेटी भी है। दो दिन पहले सोनम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति उसे जान से मारने की फिराक में है और इसके लिए वह अवैध पिस्टल रखे हुए हैं।

इस पर पुलिस ने उसे अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, बुधवार को उसे जमानत मिल गई। वहीं, सोनम सिंह ने आरोप लगाया कि अंकित वर्मा शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करता आ रहा है। वह शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

मना करने पर मारपीट तक करता है। सोनम ने बताया कि इसकी शिकायत वे कई बार विधायक से भी कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने भी कभी भाई को नहीं समझाया। सोनम ने पति से जान का खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें