फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के विधायक खा रहे थे गुटका, महोबा के मोबाइल पर खेल रहे थे ताश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान गुटका खाते और ताश खेलते हुए बुंदेलखंड के दो भाजपा विधायकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर दिया। ट्वीट में सपा ने इसे बेहद निंदनीय और शर्मनाक करार दिया।
विज्ञापन

सदन में जनप्रतिनिधि जनता की आवाज बनकर पहुंचते हैं। यहां पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हैं। अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखते हैं। मगर शनिवार को बुंदेलखंड के दो भाजपा विधायकों के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे सपा की ओर से यह वीडियो ट्वीट करके कहा गया कि सदन की गरिमा को भाजपा विधायक तार-तार कर रहे हैं। महोबा से भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी सदन में मोबाइल गेम खेल रहे हैं। वहीं, झांसी से बीजेपी विधायक रवि शर्मा तंबाकू खा रहे हैं। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब नहीं हैं और सदन में मनोरंजन का अड्डा बना रहे हैं। वहीं, ये दोनों ही वीडियो दिन भर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किए जाते रहे। इसको लेकर दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

ट्वीट पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट
- अब ताश यूपी का राजकीय खेल बन गया।
- मुझे तो तीन पत्ती खेलना है।
- खोलो रम्मी और जीतो ढेर सारा कैश।
- शौक बड़ी चीज है।
- दाने-दाने में केसर का दम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें