फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गायब हुई महिला आगरा में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। एक व्यक्ति ने 16 जुलाई को बरुआसागर थाने में सूचना दी थी। बताया था कि वह ओरछा तिगैला पर एक फैक्टरी में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी एक अस्पताल में काम करती है। वृहस्पतिवार को जब वह अपना काम खत्म कर पत्नी को अस्पताल लेने पहुंचा, लेकिन वो वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के जरिये महिला को ट्रेस किया। उसकी लोकेशन दिल्ली की ओर जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की मिली। जीआरपी से संपर्क कर महिला को आगरा स्टेशन पर उतार लिया गया। परिजनों के पहुंचने पर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। महिला ट्रेन में किस प्रकार पहुंची वह नहीं बता पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें