फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तीन माह से गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित, बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक में लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षकों की सूची तैयार करें। दो माह पहले एडी बेसिक के निरीक्षण के दौरान भी तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में तीन महीने से गैरहाजिर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए नीलम यादव ने तीन माह से बिना सूचना अनुपस्थित शिक्षिका वर्षा ओझा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बीएसए के मुताबिक शिक्षिका चिरगांव ब्लॉक के परसा स्थित कांपोजिट विद्यालय में तैनात है। लेकिन, 28 जुलाई से वह बिना सूचना अनुपस्थित थी। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी शिक्षिका की ओर से जवाब नहीं आया।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक में लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षकों की सूची तैयार करें। दो माह पहले एडी बेसिक के निरीक्षण के दौरान भी तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। जिसमें एक शिक्षिका दो सालों से गैरहाजिर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें