झांसी में तीन महीने से गैरहाजिर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए नीलम यादव ने तीन माह से बिना सूचना अनुपस्थित शिक्षिका वर्षा ओझा को निलंबित कर दिया है।
बीएसए के मुताबिक शिक्षिका चिरगांव ब्लॉक के परसा स्थित कांपोजिट विद्यालय में तैनात है। लेकिन, 28 जुलाई से वह बिना सूचना अनुपस्थित थी। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी शिक्षिका की ओर से जवाब नहीं आया।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक में लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षकों की सूची तैयार करें। दो माह पहले एडी बेसिक के निरीक्षण के दौरान भी तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। जिसमें एक शिक्षिका दो सालों से गैरहाजिर थी।