फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कटनी से लापता किशोरी झांसी स्टेशन पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन में सवार होकर जा रही किशोरी को झांसी में जीआरपी ने बरामद कर लिया। जीआरपी प्रभारी रामेंद्र मिश्रा ने बताया कि डायल 139 पर किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लापता किशोरी रेलवे स्टेशन परिसर में मिल गई। बातचीत करने पर उसने बताया कि गुस्से में वह घर से निकल आई। जीआरपी ने परिवार वालों से संपर्क करके उनको सूचित किया। उन्होंने बताया कि कटनी के बरही पुलिस स्टेशन में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। किशोरी के मिलने की सूचना कटनी पुलिस को भी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें