फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव पाने को मेडिकल काॅलेज में दर-दर की ठोकरें खा रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो लोगों की संदिग्ध मौत के बाद चिकित्सकों ने कोरोना का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। लेकिन, समय से जांच रिपोर्ट न आने के कारण परिजनों को शव नहीं सौंपे जा सके। इस कारण परिजन मेडिकल काॅलेज में इधर से उधर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। जल्द रिपोर्ट आने की बात कहकर परिजनों को टरका दिया जा रहा है। दो दिन पहले बिजौली निवासी अनवरी (65) की तबियत खराब होने पर परिजन मेडिकल काॅलेज लेकर भागे थे। यहां रात में ही उपचार के दौरान अनवरी की मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने संदिग्ध मौत मानते हुए कोरोना की जांच के लिए सैंपल ले लिया था और शव को जांच रिपोर्ट आने तक मोर्चरी में रखवा दिया था। परिजन को अगले दिन रिपोर्ट आने के बाद शव देने की बात कही गई थी। ऐसे में दो दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी। बृहस्पतिवार को भी परिजनों शव लेने के लिए फुुटबाल बने नजर आए। यही हाल थाना बबीना क्षेत्र मुटन मानपुर गांव निवासी मृतक विजय रामपाल के परिजनों का भी था। विजय रामपाल बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले उनको भर्ती कराया था। बुधवार को भी उनकी मौत के बाद कोरोना जांच।के लिए सैंपल भेजा था, लेकिन बृहस्पतिवार को भी जांच रिपोर्ट न आने के कारण शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें