फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेटी की शादी के लिए केसीसी खाते से निकाले 1.70 लाख रुपये, बदमाश हाथ से पैसे झपटकर भागे

Fri, 05 Jul 2024 03:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी पुत्री की 11 जुलाई को शादी है। बदमाश जो पॉलीथिन लूटकर भागे उसमें रुपये और मोबाइल व कागजात थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोडा निवासी रोशन सिंह शुक्रवार की दोपहर करीब 2.15 बजे सुपर मार्केट के पास स्थित सेंट्रल बैंक से अपनी पुत्री की शादी के लिए केसीसी के खाते से 1.70 लाख रुपए निकालकर घर जा रहा था। इलाइट के पास टीवीएस एजेंसी के पास बाइक सवार दो बदमाश बाइक चालक रोशन सिंह के हाथ में मौजूद पॉलीथिन लूटकर भाग गए। बताया जा रहा है कि उसमें रुपये और मोबाइल व कागजात थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी पुत्री की 11 जुलाई को शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें