फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर शरारती तत्वों ने छात्राओं के साथ की अश्लीलता, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 May 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मोंठ सीएचसी में बने एएनएम सेंटर में 33 छात्राओं की ट्रेनिंग अगस्त में शुरू हुई थी। 17 छात्राएं आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों की होने की वजह से रात में ट्रेनिंग सेंटर पर रहती हैं।
विज्ञापन
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले की मोंठ सीएचसी में बने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने की छात्राओं के कमरे की खिड़कियों की जाली तोड़कर अश्लीलता की। इससे छात्राएं दहशत में आ गईं। छात्राओं का कहना कि सेंटर पर कोई भी सुरक्षा कर्मी तैनात न होने से वो असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोंठ सीएचसी में बने एएनएम सेंटर में 33 छात्राओं की ट्रेनिंग अगस्त में शुरू हुई थी। 17 छात्राएं आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों की होने की वजह से रात में ट्रेनिंग सेंटर पर रहती हैं। छात्राओं का आरोप है कि शुक्रवार देर रात कुछ शरारती तत्व सेंटर पर पहुंचे और उन्होंने खिड़कियों की जाली तोड़कर किसी चीज से पर्दा हटाया और अश्लील हरकतें कीं। डरकर सभी छात्राएं रात में एक जगह पर इकट्ठा हो गईं। सुबह सूचना पर वो मौके पर पहुंचीं। स्वास्थ विभाग के आला अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना दी गई है। छात्राओं ने सेंटर पर सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें