फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाबालिग को युवकों ने पीटा, घर पहुंचकर परिजनों से भी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। अश्लील कमेंट का विरोध करने पर नाबालिग को एक युवक ने जमकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाबालिग एक गैस चूल्हा मरम्मत करने वाली दुकान पर काम करता है। युवक उसके पास आकर अश्लील कमेंट करने लगा। नाबालिग के विरोध करने पर युवक ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूसें बरसाने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक ने उसके घर पहुंचकर नाबालिग के पिता, मां, बुआ और दादी से भी मारपीट की। सदर बाजार पुलिस ने तहरीर के आधार पर लक्की, रियाज, राजा और आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें