फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों तक नहीं पहुंचे दूधवाले, सब्जी वालों ने भी किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट इलाकों में मंगलवार को न तो दूधवाले पहुंचे और न ही सब्जी ठेले वाले जा रहे हैं। संबंधित क्षेत्र की 20 हजार आबादी घर में कैद है। वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इससे कर्फ्यू जैसे हालात हैं। लोगों की मुश्किलें बढ़ र्गइं हैं। सोमवार कोएक महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने ओरछा गेट को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया है। इस क्षेत्र के आसपास के मुहल्ले छनियापुरा, खुशीपुरा, तालपुरा, ओरछा गेट अंदर और बाहर, कसाई मंडी, तलैया, कुष्टयाना, सुभाषगंज, पंडयाना, धुबियाना, रानीमहल, बकरामंडी, सागर गेट को सील कर दिया गया है। हर गली व चौराहे पर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। किसी को न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर। सभी अपने घरों में कैद हैं। मंगलवार की सुबह दूधवाले डर के कारण दूध देने घरों में नहीं गए। कई घरों में अखबार भी नहीं पहुंचा। हाथ ठेले वाले सब्जी वालों ने भी उक्त इलाकों की तरफ रुख किया। जो लोग वक्त पर आवश्यक वस्तुएं आटा, दाल, चावल व अन्य सामग्री नहीं खरीद सके। वे सब परेशान हो रहे हैं। खासकर वे लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं, जिनके घर में बच्चे हैं। वहीं, सुभाष गंज में किराने का प्रमुख बाजार है, जहां दुकानें न खुलने से दूसरे क्षेत्र के लोग व दुकानदार भी सामान खरीदने नहीं आ पा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं पहुंचाने के इंतजाम में लगा है। नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उनकी निगरानी में उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, चिकित्सीय टीम एवं सेनिटाइजेशन टीम के भेजने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें