फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़छाड़, मां ने की शिकायत; आरोपी को ट्रेन से उतार पकड़ा

Tue, 02 Jul 2024 03:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी आ रही मंगला एक्सप्रेस में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगला एक्सप्रेस के एसी कोच में मां के साथ झांसी के लिए सफर कर रही एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कोच में सवार एक अधेड़ पर आरोप लगा है। मामले की जानकारी बच्ची की मां को हुई तो उसने टीटीई से शिकायत की। जिसके बाद टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए मामले से अवगत कराया। यहां झांसी डिप्टी एसएस विनय कुमार ने आरोपी को ट्रेन से उतरवा लिया। साथ ही मामले में लिखित कार्रवाई भी कराई।

विज्ञापन


चलती ट्रेन में नाबालिग के छेड़छाड़
घटना मंगलवार अल सुबह की है, जब एर्नाकुलम से चलकर हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली मंगला लक्ष्यदीप एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पहुंची। इसी ट्रेन में ग्वालियर निवासी महिला अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ सेकेंड एसी कोच में मनमाड से झांसी के लिए यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब बीना पहुंचने वाली थी तो इसी दौरान कोच में सवार 46 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग से अश्लीलता शुरू कर दी। जिससे नाबालिग बच्ची बुरी तरह डर गई और अधेड़ की हरकतों की जानकारी अपनी मां को दी। 

बच्ची की मां ने टीटीई के की शिकायत
इसके बाद मां ने टीटीई से मामले की शिकायत की। यहां टीटीई ने वारदात से बीना और झांसी कंट्रोल रूम को अवगत कराया। लेकिन, बीना में सुरक्षा बल नहीं पहुंचा। इसके बाद ट्रेन जब झांसी पहुंची तो डिप्टी एसएस वाणिज्य विनय कुमार आरपीएफ और जीआरपी के साथ ट्रेन पर पहुंच गए। यहां महिला से बात करते हुए डिप्टी एसएस ने आरोपी को ट्रेन से उतरवाकर जीआरपी के हवाले कर दिया। वहीं, पीड़िता झांसी न उतरकर ग्वालियर में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हुए मंगला एक्सप्रेस से ही ग्वालियर चली गई। 
विज्ञापन


मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग के साथ अधेड़ द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर आरोपी को ट्रेन से उतार लिया गया है। पीड़िता ने ग्वालियर में मामला दर्ज कराने की बात की है। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा बल के साथ ग्वालियर भेज दिया गया।- विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी झांसी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें