फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फंदा लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। ग्राम शाहजहांपुर में बुधवार सुबह तुलसीराम (55) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसका परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार सुबह खेत के लिए निकला और जब काफी देर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, खेत पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तुलसीराम खेत में लगे पेड़ पर फांसी की फंदे से झूल रहा था। यह देख परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। मृतक खेती किसानी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो बेटे एक बेटी है। एक पुत्र की शादी हो चुकी है, जो बाहर रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें